

करियर काउंसलिंग मेले में सैकड़ों बच्चों को मिला मार्गदर्शन
बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) समाज संस्थान के शिव वैली स्थित नवनिर्मित ज्योतिबा मार्केट में सावित्रीबाई ज्योतिबा ट्यूटोरियल्स क्लासेज व लाइब्रेरी के तत्वावधान में माली समाज के करियर काउंसलिंग मेले का शुभारम्भ किया गया। ज्योतिबा शिक्षा सलाहकार समिति के राजेश गहलोत ने बताया कि श्रीसंतोषानंदजी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना तथा गीता श्लोक वाचन के साथ करियर काउंसलिंग मेले का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों को जीत सोलंकी, लोकेश कच्छावा, हेमंत कच्छावा, रामकिशन कच्छावा, सुरेंद्र सोलंकी, सतीश सोलंकी, त्रिलोक गहलोत, बजरंग गहलोत, विनोद तंवर, अशोक भाटी, मनीष भाटी, प्रेम गहलोत, दुलीचंद भाटी ने दसवीं-बारहवीं के बाद विषय चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित शिक्षाविदों, भामाशाह झंवरलाल टाक, किशनलाल पंवार, गौरीशंकर पंवार का अभिनंदन किया गया तथा दिव्यांग खिलाड़ी दुर्गा गहलोत व रुचिका गहलोत को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षाविद् जीत सोलंकी ने बताया कि समाज में उच्च शिक्षा का स्तर बढ़े और प्रशासनिक सेवाओं में विद्यार्थियों का रुझान बढ़े इसी उद्देश्य से ज्योतिबा शिक्षा सलाहकार समिति द्वारा करियर काउंसलिंग मेला आयोजित किया गया।
