Bikaner Bikaner District Rajasthan

रक्तदाताओं का सम्मान

रक्तदाताओं का सम्मान
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर द्वारा त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में रक्तदाताओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय संघ अध्यक्ष पीके मित्तल, विशिष्ट अतिथि स्थानीय संघ डूंगरगढ़ के सचिव रामकृष्ण पन्निवाल, जैन पीजी कॉलेज बीकानेर के प्रो.कृष्ण कुमार खत्री थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्काउटर मांगीलाल सुथार , उपप्रधान केसरी चंद सुथार ने की। कार्यक्रम में संस्था द्वारा आयोजित गत लगातार 11 वर्षों से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संचालक रोवर लीडर घनश्याम स्वामी ने आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के बारे में भी जानकारी दी । कार्यक्रम में एनसीसी फर्स्ट बटालियन(आर एन वी) के चंद्रपाल, जैन कॉलेज के विद्यार्थी तथा रक्तदाता एवं उनके परिजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *