

गीता ज्ञान लिखित परीक्षा 19 सितम्बर को
बीकानेर। स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज के आशीर्वाद से तथा उनके कृपापात्र शिष्य, मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए पिछले 28 वर्षों से लिखित परीक्षा का आयोजन होता रहा है, जिसके फलस्वरूप इस परीक्षा से अब तक लाखों विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं, उसी कड़ी में 29वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा शुक्रवार, 19 सितंबर, 2025 को प्रातः 11 से 12 बजे तक विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित होगी। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी बताया कि गीता ज्ञान लिखित परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पूज्यश्री स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में गीता प्रभारी व गीता कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया जिसमें संरक्षणक बृजगोपाल व्या, डी.पी. पच्चिसिया, सुभाष मित्तल, हरनारायण खत्री, वीरेंद्र कुमार व्यास, विजय कोचर,, राजकुमार कौशिक, हरीशचंद्र शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, त्रिलोक शर्मा, घनश्याम स्वामी, रमेश जोशी, रमेशा शर्मा, श्यामसुंदर तिवारी, रमेश आचार्य, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, रामकिशोर शर्मा, शैलेश आचार्य, विनोद सियाग, मनोज कुमार सोनी, विनोद चौधरी, सुनील शर्मा, मनोज कुमार पंचारिया, बजरंग प्रजापत, हरिओम पूंज, गोपाल सुथार, अर्जुननाथ सिद्ध, कैलाश शर्मा, डॉ़. शशि गुप्ता, मंजूलता शर्मा, बेला दाधीच, सुनीता शर्मा, स्वाति शर्मा, माया श्रीमाली, मंजू सोनी, सरस्वती देवी, आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
