Bikaner Bikaner District Rajasthan

उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी
बीकानेर। जिला उद्योग संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन पश्चात 20 मार्च को मतदान होगा। यह मतदान अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष पद एवं 14 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सुशील थिरानी अंतिम उम्मीदवार रहे। साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, विनोद बाफना व विनोद गोयल अंतिम उम्मीदवार रहे। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के लिए आनंद गांधी, अरविंद चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, के के मेहता, कमलचंद बोथरा, किशनलाल बोथरा, मनोज चांडक, नरेश गोयल, निर्मल पारख, पारस डागा, पवन किशोर चांडक, राजकुमार चांडक, राजाराम सारडा, राजेश आचार्य, राकेश चलाना, राकेश कोचर, राकेश कुमार जाजू, शांतिलाल भूरा, शिवरतन पुरोहित, श्यामसुन्दर सोनी, शुभम राठी, सुरेंद्र बांठिया, वेदप्रकाश अग्रवाल, विजय जैन, विमल चौरड़िया, विनोद भादू, वीरेंद्र किराडू अंतिम उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *