Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नं. 3 में भेंट किया एयर कंडीशनर

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नं. 3 में भेंट किया एयर कंडीशनर
बीकानेर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मंजूलता श्रीमाली ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 के टीकाकरण कक्ष में मरीजों व बच्चों की सुविधा के लिए एक एयर कंडीशनर भेंट किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश साध एवं डॉ. सुचित्रा जनागल ने श्रीमती मंजू श्रीमाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम से मरीजों को राहत दिलाने के लिए एसी भेंटकर पुनीत कार्य किया है। संस्था प्रधान ने कहा कि दानदाताओं के सहयोग से व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को ऐसे परोपकारी कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत और लाभ मिल सके। इस दौरान समस्त चिकित्सालय परिवार द्वारा भामाशाह मंजू को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *