Bikaner Bikaner District Rajasthan

वंदे भारत रेल व रेलवे ट्रैक के विस्तार पर जताया आभार

वंदे भारत रेल व रेलवे ट्रैक के विस्तार पर जताया आभार
 बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति जारी करने व लालगढ़-बीकानेर ट्रेक के दोहरीकरण के लिए लगभग 11.08 किलोमीटर रेल मार्ग की डबल लाइन परियोजना हेतू 278.63 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि वन्दे भारत रेल के शुभारम्भ से बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र को आधुनिकता युक्त तीव्र और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे ट्रैक के विस्तार से रेल फाटक जैसी समस्या सहित औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।व्यापार उद्योग मण्डल का मानना है कि यह निर्णय बीकानेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक व सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।  इस मौके पर सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष मेघाराम गोदारा, वेद प्रकाश अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, कमल बोथरा, सह-सचिव रामदयाल सारण, रविन्द्र शर्मा, प्रेम रतन जोशी, इमरान राठौड़, प्रचार-मंत्री सुशील कुमार यादव जनक प्रकाश हर्ष, मनोज सोलंकी, भंवर सिंह राजपुरोहित, शांति लाल कोचर सभी प्रतिनिधि दल ने प्रसन्नता जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *