Bikaner Bikaner District Rajasthan

अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र विद्यार्थियों का होगा प्रवेश

अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र विद्यार्थियों का होगा प्रवेश
बीकानेर। अल्पसंख्यक विभाग विभाग द्वारा सत्र 2025-26 में नए सत्र से आवासीय विद्यालय बीकानेर, बालक छात्रावास (बीकानेर व खाजूवाला) एवं बालिका छात्रावास (बीकानेर) का संचालन किया जाएगा। आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों में नव प्रवेश के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में कार्यालय की टीम द्वारा बज्जू, बिजेरी, कोलायत आदि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों से डोर-टू-डोर संपर्क किया गया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि 1 जुलाई से शुरू हो चुके आवासीय विद्यालय एवं 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहे छात्रावासो में जरूरतमंद प्रतिभावान अल्पसंख्यक समुदायक (यथा जैन, बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, पारसी) विद्यार्थियों का अधिकाधिक प्रवेश करवाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *