Bikaner District

संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित

संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित
बीकानेर। राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के मध्यनजर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में तथा उनके पांच किमी परिधीय क्षेत्र में 6 जून को सायं 5 बजे से 8 जून को सायं 5 बजे तक व जहां पंच एवं सरपंच के चुनाव होने हैं वहां मतदान 8 जून को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। प्रभारी अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने आदेश जारी कर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सूखा दिवस की पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
इन क्षेत्रों में 8 जून को होंगे उपचुनाव
जिले की लूणकरणसर पंचायत समिति में कालू, बडेरन (पंच वार्ड संख्या 1 और 5), हंसेरा, कोलायत पंचायत समिति के माणेका गांव, रावनेरी, चक बंधा नं.1 सांखला बस्ती, चाण्डासर एवं पूगल में भुट्टो का कुआ पंचायत में 8 जून रविवार को उपचुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *