Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ गुप्ता को योगिक क्रियाओं और प्राकृतिक चिकित्सा का व्यक्तित्व व मनोवैज्ञानिक प्रभाव का अध्ययन विषय में पीएचडी

डॉ गुप्ता को मिली योगिक क्रियाओं और प्राकृतिक चिकित्सा का व्यक्तित्व व मनोवैज्ञानिक प्रभाव का अध्ययन विषय मे पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता को “ओम स्ट्रलिग ग्लोबल विश्वविद्यालय, हिसार“ हरियाणा से “योगिक क्रियाओं और प्राकृतिक चिकित्सा का व्यक्तित्व व मनोवैज्ञानिक प्रभाव का अध्ययन“ विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर “डॉक्टर ऑफ फिलोस्पी की उपाधि मिली है। डॉ वत्सला ने। यह शोध कार्य कुलाधिपति डॉ. पुनित गोयल के मार्गदर्शन एवं डॉ. एन. पी. गिरी के निर्देशन में पूरा किया जिस पर उन्हें विश्विद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के मुताबिक वर्तमान युग में योगा एवं नेचुरोपैथी के माध्यम से स्वस्थ एवं सुखी समाज हेतु सस्ती व सुलभ चिकित्सा की परिकल्पना को साकार करने हेतु राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के माध्यम से बीकानेर वासियों के लिए डॉ. वत्सला गुप्ता की यह (च्ीक्) सेवा संस्थान द्वारा वरदान के रूप में साबित होगी।
संस्थान के अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल, सह मंत्री के. के. मेहता, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी एवं कार्यकारिणी सदस्य हनुमान चाडक, सम्पत पारीक, भंवर लाल गहलोत, हनुमान सिंह चावडा, संतोष व्यास, परामर्श मंडल अध्यक्ष एडवोकेट तेजकरण गहलोत आदि ने डॉ. गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *