Bikaner Bikaner District Rajasthan

जातिगत जनगणना विकास की दिशा में क्रांतिकारी कदम

जातिगत जनगणना विकास की दिशा में क्रांतिकारी कदम
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जातिगत जनगणना के केन्द्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे सामाजिक न्याय का आधार बताते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे प्रमुख मुद्दा बनाया था। राहुल गांधी का मानना है कि जातिगत आंकड़े नीति निर्धारण में मदद करेंगे,जबकि केंद्र सरकार ने पहले इसे प्रशासनिक रूप से जटिल और सामाजिक एकता के लिए खतरा माना था। सियाग ने बताया कि यह सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *