

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन
जयपुर-बीकानेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन किया है। श्री देवनानी ने गठित राजस्थान विधान सभा की नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति, सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के लिये सभापतियों व सदस्यों का मनोनयन किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 183(1) के अन्तर्गत नियम समिति में श्री वासुदेव देवनानी, प्रश्न एवं संदर्भ समिति के श्री संदीप शर्मा, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की श्रीमती कल्पना देवी, पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के श्री केसाराम चौधरी, अनुसूचित जाति कल्याण समिति के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के श्री फूल सिंह मीणा, गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के श्री हरिसिंह रावत, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के श्री जितेन्द्र कुमार गोठवाल, याचिका एवं सदाचार समिति के श्री कैलाश चन्द वर्मा, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के श्री नरेन्द्र बुडानियां, अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के डॉ. दयाराम परमार और सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को सभापति नियुक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने प्रश्न एवं संदर्भ समिति में श्री गोपीचन्द मीणा, श्री हरिश चौधरी, श्री सुरेश मोदी, श्री मुकेश भाकर, श्री अंशुमान सिंह भाटी, श्री देवेन्द्र जोशी, श्री रामावतार बैरवा, श्री प्रताप पुरी, श्री लालाराम बैरवा, श्री मनीष यादव, श्री रविन्द्र सिंह भाटी और श्री दीन दयाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में सुश्री सिद्धि कुमारी, श्रीमती शोभारानी कुशवाह, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती रमीला खडीया, सुश्री नौक्षम, श्रीमती शांता अमृतलाल मीणा, डॉ. शिखा मील बराला, श्रीमती शिमला देवी, श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. प्रियंका चौधरी और डा. ऋतु बनावत को सदस्य मनोनीत किया है।
देवनानी ने याचिका एवं सदाचार समिति में श्री राजेन्द्र गुर्जर, श्री गणेश घोगरा, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री बालमुकुन्दाचार्य, श्री हंसराज पटेल, श्री जेठानन्द व्यास, श्री जयदीप बिहाणी, श्री सुखवन्त सिंह, श्री भगवाना राम सैनी, श्री अभिमन्यु और श्री मोतीराम को सदस्य मनोनीत किया गया है।
