Bikaner Bikaner District

सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में डिजिटलाइजेशन कार्य प्रणाली की शुरुआत

सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में डिजिटलाइजेशन कार्य प्रणाली की शुरुआत
बीकानेर। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में डिजिटलाइजेशन कार्यप्रणाली प्रारम्भ की गई है। कम्प्युटराईजेन प्रणाली की शुरूआत होने से सांसद सेवा केन्द्र में आने वाले आगन्तुओं को इस व्यवस्था से काफी लाभ मिलेगा। मेघवाल ने बताया कि सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर की स्थापना 2009 में की गई थी अब यह केन्द्र पूर्ण रूप से पेपरलेस हो चुका है। परिवेदना रजिस्ट्र होने के उपरान्त परिवेदना संबंधित अधिकारी/विभाग को ऑनलाईन माध्यम से ही प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण निर्देशित किया जावेगा। बुधवार को सांसद सेवा केन्द्र पर 92 परिवेदनाओं का पंजीकरण हुआ जिसमें से 89 परिवेदनाओं को निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *