Bikaner Bikaner District Rajasthan

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग
बीकानेर। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ती चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग रखी। साथ ही, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता बताई। इस दौरान महावीर चारण (भाजपा ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष), कैलाश सियाग (महामंत्री) एवं दिलीप राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *