Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेलाना मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी

डेलाना मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी
बीकानेरअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रन्धावा व राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी चिरंजीव राव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र लूनकरनसर के डेलाना मण्डल कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची जारी की गई है। जिला संगठन महामन्त्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूण्ड की सहमति तथा विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर व जिला प्रभारी व अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की स्वीकृति से जारी की गई सूची में डेलाना मंडल अध्यक्ष आत्माराम विश्नोई , संगठन महामंत्री मदनलाल गोदारा, उपाध्यक्ष क्रमशः सहीराम मान,गजानंद सारस्वत,प्रभुराम मेघवाल,लेखराम मेघवाल,धुकलराम विश्नोई,इश्वरराम मेघवाल,प्रेम कुमार विश्नोई ,इन्द्राज जाट,नोलाराम मेघवाल ,परमाराम नायक  महासचिव क्रमश: भंवरलाल गोदारा,ओमप्रकाश रेगर,रामदेव गोदारा,ओमप्रकाश जाखड,अशोक नाई,शंकरलाल धतरवाल,मनोहर विश्नोई,किशनलाल रोझ,रामनारायण लेघा,भोमाराम मेघवाल को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *