Bikaner Bikaner District Rajasthan

भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक उत्सव में नृत्य नाटिका

भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक उत्सव में नृत्य नाटिका
बीकानेर। खरतरगच्छाधिपति, आचार्यश्री श्री जिनमणिप्रभ सूरिश्वरजी महाराज, गणिवर्य मयंक प्रभा सागर, मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला व शंखनिधि जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ की साध्वी पद्म प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सान्निध्य में गंगाशहर के गोल मंदिर में गुरुवार को पांच दिवसीय अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में देव,गुरु व धर्म के प्रति आस्था व विश्वास का सैलाब उमड़ पड़ा। अंजन शलाका-प्रतिष्ठा महोत्सव भगवान श्री पार्श्वनाथ मंदिर जीर्णोंद्धार ट्रस्ट एवं सेठ श्री फौजराज बांठिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट, गंगाशहर व बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित अंजन शलाका प्रतिष्ठा पंचाह्निका महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को तेरापंथ भवन में अस्थाई रूप् से स्थापित वाराणसी नगर में मुंबई के संगीतकार श्री नरेन्द्र भाई वाणीगोता के निर्देशन में परमात्मा पार्श्वनाथ के च्यवन व जन्म कल्याणक उजवणी (उत्सव) नृत्य नाटिका,शोभायात्रा, पूजन किया गया। नृत्य नाटिका में मुंबई, सूरत, बीकानेर की वरिष्ठ श्राविका शीबूजी बांठिया के नेतृत्व श्राविकाएं व ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं व वरिष्ठ श्रावकों ने इंद्र, इंद्राणी सहित विभिन्न किरदार निभाएं । उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 25 को भव्य वरघोड़ा (रथ-शोभायात्रा) बांठिया चौक से रवाना होकर महोत्सव स्थल (वाराणसी) नगरी में दीक्षा कल्याणक विधान तथा मध्य रात्रि शुभ मुर्हूत में अधिवासना-अंजनविधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *