

हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा के लिए व्यापारिक संगठनों से संपर्क
बीकानेर। भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा 19 मार्च को प्रस्तावित हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री के संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी से भेंट कर सहयोग और सहभागिता की अपील की। इस दौरान गणेश बोथरा ने बताया कि पिछले कई दशकों से बीकानेर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर धर्मयात्रा उत्साह और जोश के साथ निकाली जाती रही है, जिसे शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिलता आया है। उन्होंने कहा कि इस बार समिति ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है और सभी के सहयोग से इस धर्मयात्रा को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। समारोह समिति के भंवर पुरोहित ने कहा कि यह धर्मयात्रा केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे बीकानेर के राष्ट्रप्रेम से जुड़े लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थानों और आमजन से आग्रह किया कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसे सफल बनाएं। इस अवसर पर व्यापारियों और उद्यमियों ने आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों का स्वागत किया और धर्मयात्रा के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विजय कोचर, किशोर बांठिया, श्रीराम सींगी, श्यामसुन्दर सोनी, जयकिशन अग्रवाल, पी.सी. गोयल, नरेश मित्तल, सुशील बंसल, विमल सिंह चोरड़िया, लूणकरण सेठिया, राजकुमार पचीसिया, वीरेंद्र किराडू, विजय चांडक, पारस डागा, दिलीप रंगा, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, कुंदनमल बोहरा, अश्विनी पचीसिया, राजीव शर्मा, गुरदीप शर्मा, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, रोहित पित्ती तथा प्रतीक अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
