Bikaner Bikaner District Rajasthan

ग्राम कतरियासर में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम कतरियासर में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के द्वारा गोद लिए गांव कतरियासर में शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कतरियासर में कम्प्यूटर साक्षरता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोडना एवं उन्हे आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को कम्प्युटर के मूलभूत सिद्धान्तो, उपयोगी सॉफ्टवेयर, इन्टरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा डिजीटल माध्यमो के महत्व के बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सोशल रिस्पोन्सिबिलटी कार्डीनेटर डॉ सुनील कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर गीता वर्मा, प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कतरियासर का कार्यक्रम के आयोजन मे महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *