

रक्तदाताओं का किया सम्मान
बीकानेर। जमीअत उलमा-ए-हिन्द, शाखा बीकानेर की जानिब से हाल ही में आयोजित रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन सभी कार्यकर्ताओं को, जिनका सहयोग शिविर की सफलता में रहा, मौलाना सैयद अरशद मदनी सेवा सम्मान से नवाज़ा गया। कार्यक्रम मौलाना इस्माईल अध्यक्ष, जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने खिताब में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देकर समाज में मिल-जुलकर इंसानियत की भलाई के ऐसे कार्यों को करने अपील की।
