Bikaner Bikaner District Rajasthan

अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
बीकानेर आत्मा सभागार में रविवार को कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों की उपस्थिति में अतिरिक्त निदेशक कृषि खण्ड संभाग त्रिलोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि जिले के किसानों को 100 फॉर्म पोण्ड, 2086 डिग्गीयों पर देय अनुदान से कृषि विभाग द्वारा लाभान्वित किया जाना है, प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने की कार्यवाही प्रगतिरत है। इस पर अतिरिक्त निदेशक कृषि जोशी ने निर्देशित किया कि कृषि एवं उद्यान विभाग दोनों विभिन्न योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य अनुरूप यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर समय पर किसानों को लाभ दिलवाया जाना सुनिश्चित करावें। उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने ने बताया कि गुण नियंत्रण अभियान के तहत बीज के 12, उर्वरक के 16, पेस्टिसाइड के 5 बकाया केस निरीक्षक द्वारा दर्ज करवाए जाने हैं, संबंधित निरीक्षक केस दायर करने की कार्यवाही शीघ्र करावें। सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग द्वारा 26800 एवं उद्यान विभाग द्वारा 42000 पौधों का पौधों रोपण करवाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *