

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बीकानेर। स्वामी कृष्णानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संत और श्रद्धालुओं ने महाराज की 33 वीं पुण्यतिथि पर रतनेश्वर महादेव मंदिर में पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) के आचार्यत्व मे शक्तिरतन रंगा, पिन्टू जोशी, अशोक पुरोहित एडवोकेट आदि ने रूद्राभिषेक, चित्र पूजन किया। बाद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं, सामाजिक व साहित्यिक बिरादरी के लोग शामिल हुए। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विम्रशानंद जी महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही वह दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर आत्मज्ञान का प्रकाश देते हैं। स्वामी कृष्णानंद गिरी महाराज जैसे संतों का जीवन स्वयं एक ग्रंथ है, जिसे पढ़कर आत्मा को दिशा मिलती है।
इस अवसर पर नारायण दास रंगा, तिवाडी,कमल रंगा, राजेन्द्र जोशी, हरिशंकर आचार्य, रासू जोशी, गोकुल जोशी, नवल व्यास, संजीव गर्ग, अशोक व्यास, सन्नू रंगा, रामकुमार हर्ष, बंटी व्यास, मनोज व्यास, शिवजी रंगा, सुरेन्द्र व्यास, बिन्दू रंगा, पपू जोशी आदि ने महाराज के चित्र पर पुष्पाजंलि अपिर्त की।
