

बीएलओ व सुपरवाईजर लेंगे प्रशिक्षण
बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम डूंगर कॉलेज स्थित प्रताप सभागार में आयोजित किए जाएगा। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी व उपखंड अधिकारी कुणाल राहड़ ने बताया कि 9 जुलाई को सुपरवाईजर ब्लॉक संख्या 1,2,3,4 व 15 तथा बीएलओ भाग संख्या 1 से 50 तक, 14 जुलाई को सुपरवाईजर ब्लॉक संख्या 5,6 7,8,11,13 व बी एल ओ भाग संख्या 51 से 100 तक एवं 15 जुलाई को सुपरवाइजर ब्लॉक संख्या 9,10,12,14,16 17,18,19, 20 व बीएलओ भाग संख्या 101 से 197 तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एस एल राठी, डॉ वाई बी माथुर, डॉ समिंदर सक्सेना, डॉ राजाराम व डॉ सुरेश कुमार वर्मा द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक विभाग द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
