

वन महोत्सव सप्ताह का समापन
बीकानेर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करूणा क्लब और स्काउट गाइड की टीम के विद्यार्थियों द्वारा पेड़ लगाकर वन महोत्सव सप्ताह का समापन किया। इस अवसर पर संस्था के रमेश कुमार मोदी ने वन महोत्सव का अर्थ बताते हुए “वन का उत्सव“ अर्थात पेड़ों के प्रति कृतज्ञता और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। शाला के करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने बताया कि इस सप्ताह में निबंध प्रतियोगिता, चित्र प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें 60 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। चित्र बनाओं प्रतियोगिता में खेमचंद टांक, कल्पित कुमार दैया, प्रतीक टाक, आदित्य टाक, आदि ने चित्रों में अव्वल स्थान प्राप्त किया। साथ ही करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने जुलाई माह में वन महोत्सव मनाने का महत्व बताते हुए मौसम, मिटृटी और वर्षा तीनों दृष्टिकोण से वृक्षों को जीवित रहने बढ़ने का उपयुक्त समय होता है।
