Bikaner Bikaner District Rajasthan

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। इनर व्हील क्लब सेवा संस्थान बीकानेर ने आंगनबाड़ी खारा में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व हाइजीन से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई एवं संस्था की अध्यक्ष नीरू डोगरा ने उनकी समस्याओं का भी समाधान किया। सचिव अर्चना मेहता ने बताया गया कि एक जागरूक एवं स्वस्थ महिला ही पूरे परिवार के स्वास्थ्य एवं विकास की धूरी होती है। किशोरियों को पुरस्कार भी दिये। इस मौके पर सुनीता गौड सोनिया छींपा, अर्चना गर्ग व अर्चना गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *