Bikaner Bikaner District Rajasthan

छोटी-छोटी सावधानी से पापों से बचे

छोटी-छोटी सावधानी से पापों से बचे
बीकानेर ढढ्ढा चौक क्षेत्र की ढढ्ढा कोटड़ी में गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती बीकानेर मूल की साध्वी श्री दीपमाला व साध्वीश्री शंखनिधि म.सा. के सान्निध्य में जिन दत्त सूरी व सिद्धि तप की साधना आराधना और दादा गुरु के इकतीसे का सामूहिक पाठ किया गया।
साध्वीश्री दीपमाला ने प्रवचन में कहा कि गृहस्थ जीवन में छोटी-छोटी बातों की सावधानी रखकर, कई नियमों का पालन हम पाप व कशायों से बच सकते है।  उन्होंने कहा कि पानी व बिजली की बचत कर, पानी को छानकर पीने, श्रावक के 14 नियमों का पालन करने से भी कर्मबंधन से छुटकारा मिलेगा। साधन सुविधाओं को सीमित कर घर में रहकर पापों से बचने और आत्म शुद्धि का प्रयास करें। साध्वीश्री दीपमाला की ओर से प्रस्तुत विशय को साध्वीश्री शंख निधि ने विस्तृत वर्णन किया।
महिला शिविर शनिवार को
गणिवर्य, मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में शनिवार को  दोपहर दो बजे से क्षमा कल्याण वाटिका ढढ्ढा कोटड़ी में महिलाओं का शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 16 सतियों की प्रेरणादायक प्रस्तुति व प्रतियोगिता होगी। बालक-बालिकाओं का शिविर रविवार को होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *