Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
बीकानेर। वन्देमातरम टीम द्वारा आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करणी नगर स्थित माताजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा की चौपाइयों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश पाल, संतोष बांठिया, कन्हैयालाल पवार, गजेंद्र भार्गव एवं श्याम सारड़ा रहे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में स्वामी विमर्शनंद गिरी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन के महत्व एवं धार्मिक आयोजनों की उपयोगिता के बारे में प्रेरक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विनायक, मुकेश जोशी, इप्सिता शर्मा, कामिनी भोजक, सपना तिवाड़ी, सूरज राठौड़, सरस्वती वाल्मीकि, राधा खत्री, विजय कोचर, मालचंद जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *