

जैन ओलम्पिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बीकानेर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में रेलवे मैदान में चल रहे पांच दिवसीय जैन ओलम्पिक शुक्रवार शाम तक हुए क्रिकेट, रस्सा कस्सी, टेबल टेनिस व बैडमिंटन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जहां अपना दमखम दिखाया वहीं बाल व युवा खिलाडियों अभिभावकों व दर्शकों ने करतल ध्वनि से आनंद लिया। सेमिफाइनल व फाइनल खेल के मुकाबले शनिवार व रविवार को होंगे। सर्वाधिक रोचक व आनंददायक मुकाबले दर्शकों को रस्सा कस्सी का लगे। रस्सा कस्सी में जहां खिलाड़ी अपना जोर अजमाइश करते हुए गुड़क व गिर रहे थे, लेकिन बिना चेहरे के किसी शिकवा शिकायत से खुद आनंदित हो रहे थे तथा दूसरों को भी खेल का मजा दिला रहे थे।
