

अस्मिता का आकाश पुस्तक का विमोचन 27 को
बीकानेर। सुरभि साहित्यक एवं सांस्कृतिक संस्थान बीकानेर की ओर से अस्मिता का आकाश पुस्तक का विमोचन 27 जुलाई को नोखा में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार व्यास एवं आशीष शर्मा के अनुसार साहित्यकार गोविंद जोशी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन राजकीय हीराबाई गट्टानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में समारोह पूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुलाकी शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा ओम प्रकाश सारस्वत होंगे। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार पवन पहाड़िया नागौर एवं इंद्रचंद मोदी अध्यक्ष पेंशर्न समाज नोखा होंगे। पत्र वाचन युवा साहित्यकार डॉ गौरीशंकर शंकर प्रजापत करेंगे। कार्यक्रम में सुरभि के 45 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
