Bikaner Bikaner District Rajasthan

मीडिया से बदसलूकी करने वाले के खिलाफ हो कार्यवाही

मीडिया से बदसलूकी करने वाले के खिलाफ हो कार्यवाही
बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मीडिया के बस ड्राइवर और कुछ मीडिया कर्मियों से बदसुलूकी मामले आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिरीक्षक से मिला सुमन छाजेड़ ने कहा मीडिया और मीडिया कर्मी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उनका अपमान सहन नहीं किया जायेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जिन पुलिस कर्मियों ने बदसुलूकी की उन पर तुरंत कार्यवाही की जाये जिससे मीडिया कर्मियों का स्वाभिमान बना रहे। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहां बीकानेर के मीडिया कर्मी बहुत सरल, व्यावहारिक और सहनशील है उनके साथ उनके साथ किसी भी प्रकार की बदसुलूकी सहन नहीं की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया ओर उच्च अधिकारी से जांच करवाई जाएगी। आज के प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, सुखचेन नायक, विमल पारीक साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *