

जंगलेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल से अभिषेक व मेवे से हुआ अर्चन
बीकानेर। कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम जंगलेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त में संत भावनाथ महाराज के सानिध्य में यजमान शंकर महाराज कुमावत ने सपत्नी गंगाजल एवं तीर्थो के जल से अभिषेक किया। निशा यादव, गजेसिंह व प्रहलाद ओझा ’भैरुं’ ने भगवान शिव का मेवा मिश्री से अर्चन किया। पंडित शुरेस महाराज ने रुद्री व शिव महिमन पाठ किया।
