Bikaner Bikaner District Rajasthan

साहित्य है समाज का मार्गदर्शक, कविता संग्रह काव्य सरोज का लोकार्पण

कविता संग्रह काव्य सरोज का लोकार्पण
बीकानेर। डॉ. नरसिंह बिनानी के हिन्दी कविता संग्रह काव्य सरोज का लोकार्पण समारोह नवकिरण सृजन मंच एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वाधान में दो चरणों में आयोजित किया गया। समारोह के संयोजक गिरिराज पारीक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा व राजेन्द्र जोशी थे। अध्यक्षता समाजसेवी व बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक हरिशंकर आचार्य, स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं संपादक प्रो.डॉ. अजय जोशी, कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार, लोकार्पित कृति पर पत्र वाचनकर्ता सह-आचार्य, कॉलेज शिक्षा डॉ. गौरी शंकर प्रजापत रहे। राठी ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि बिनानी के कविता संग्रह साहित्य सृजन को आगे बढ़ाने का एक प्रेरक कार्य है। साहित्य समाज का मार्गदर्शक होता है। कमल रंगा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि साहित्य सृजन भावनाओं को शब्दों में बांधने की कला हैं इस अवसर पर कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि एक रचनाकार को समाज की स्थिति को ध्यान रखते हुए रचाव करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *