

एक पेड़ मां के नाम बना जन आंदोलन
बीकानेर। तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट तथा भाजपा गंगाशहर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 31 हजार पौधे वितरण करने और पौधारोपण का अभियान मंगलवार को गंगाशहर स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर स्कूल में शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थिति रहे। स्कूली बच्चों को पौधे वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मेघवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान अब जन आंदोलन बन गया है अभियान के तहत देशभर में पौधे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अखिलेश प्रताप सिंह, जेठमल नाहटा, जसकरण मारू, कमल गहलोत, हिमांशु टाक, अशोक सैन, मूलचंद दर्जी, मघाराम नाई, इंद्र राव, चंद्रप्रकाश शर्मा, उपासना जैन, महावीर चारण, गुमान सिंह राजपुरोहित, श्याम चौधरी, मनीष सोनी, अशोक बोबरवाल, देवकिशन मारू, भूपेंद्र शर्मा, झमकू देवी, नरसिंह सेवक, पुखराज चोपड़ा, शिव प्रजापत, मुल्तान जी, राजश्री कछावा, जगदीश सोनी, सुनीता हटीला, शिवकुमार रंगा, गिरिराज खेरीवाल, द्वारका प्रसाद पचीसिया, स्कूल संस्था के रामचंद्र आचार्य, अभिषेक आचार्य आदि मौजूद रहे।
