Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

सैन्य नर्सिंग सेवा के शताब्दी वर्ष पर जारी होगा विशेष स्मारक सिक्का

सैन्य नर्सिंग सेवा के शताब्दी वर्ष पर जारी होगा विशेष स्मारक सिक्का
बीकानेर। देश की सैन्य शक्ति को चिकित्सा सेवा के माध्यम से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सैन्य नर्सिंग सेवा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार की ओर से विशेष स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने गजट अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की है। सिक्कों के संग्रह एवं अध्ययन से जुड़े सुधीर लुणावत के अनुसार इस स्मारक सिक्के का निर्माण भारत सरकार की कोलकाता टकसाल द्वारा किया जाएगा। सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा तथा 5-5 प्रतिशत निकल और जस्ते का मिश्रण होगा। स्मारक सिक्के के एक तरफ मध्य में ‘100’ अंक अंकित होगा। इस ‘100’ के भीतर सैन्य नर्सिंग सेवा का लोगो तथा नर्स की आकृति प्रदर्शित की जाएगी। यह सिक्का सामान्य मुद्रा की तरह प्रचलन में नहीं आएगा, बल्कि स्मारक के रूप में जारी किया जाएगा। सिक्का जारी होने के बाद इसे भारत सरकार की कोलकाता टकसाल की वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *