Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षाविद् व्यास के निधन पर शोकसभा आयोजित

शिक्षाविद् व्यास के निधन पर शोकसभा आयोजित
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान के तत्वावधान में शिक्षाविद् स्व. मदनमोहन व्यास एस.पी. के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि व्यास ने राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। शोकसभा में मालचंद तिवाड़ी, नंदकिशोर सोलंकी, मधु आचार्य, राजेश रंगा, काशिम बीकानेरी, गिरिराज पारिक एवं हरिनारायण आचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने स्व. व्यास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अशोक शर्मा, भवानी सिंह राठौड़, नवनीत व्यास, घनश्याम ओझा, तोलाराम सारण, चम्पालाल गहलोत, कन्हैयालाल पंवार, उमेश सिंह, हेमलता व्यास, आशीष रंगा, पुनीत कुमार रंगा, रमेश हर्ष, किशोर जोशी, मनमोहन सुथार, श्रीकिशन, उपेन्द्र, दीपिका राजपूत एवं सीमा पालीवाल सहित उपस्थितजनों ने स्व. व्यास को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *