Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

विश्व हृदय दिवस पर जन जागरण कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय

विश्व हृदय दिवस पर जन जागरण कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय
बीकानेर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओर से जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम ‘डोंट मिस ए बीट’ के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को हृदय रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। डॉ. पिंटू नाहटा ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए। भोजन में सब्जियों एवं फलों की पर्याप्त मात्रा शामिल करने के साथ प्रोसेस्ड एवं जंक फूड से बचना आवश्यक है। डॉ. दिनेश चौधरी ने हृदय रोग से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं उपचार से हृदय संबंधी गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है। डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील बुडानिया, डॉ. राम गोपाल कुमावत, डॉ. रतन लाल रांका, डॉ. राजवीर बेनीवाल एवं डॉ. नुमान आरिफ ने भी हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान एवं उपचार को लेकर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *