

सैम की समस्या के निदान हेतु मेघवाल को ज्ञापन सौंपा
बीकानेर। एडवोकेट मुकेश गोदारा ने श्रीगंगानगर जिले में सैम (जल स्तर) की समस्या हेतु केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल जी से मिलकर समस्या से अवगत करवाया व ज्ञापन सौंपा। गोदारा ने बताया कि श्रीगंगानगर एवं आसपास क्षेत्र में जल स्तर मात्र 10 फीट से नीचे रह गया है जो कृषि प्रधान जिले के भविष्य हेतु बेहद चिंताजनक है। गोदारा ने कहा कि रेलवे अंडरब्रिज,भूमिगत मकानों में सैम का पानी भर जाता है।यह क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त समस्या के निराकरण हेतु कार्य किया जाएगा।।
