

ओवरब्रिज की मांग का मंडल रेल प्रबन्धक को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। रीको लिमिटेड क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ज़ेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल एवं संयोजक राजीव शर्मा ने बींछवाल करणी औद्योगिक क्षेत्र लिंक रोड़ स्थित रेल्वे फाटक पर पुल बनवाने बाबत मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल से चर्चा की और बताया कि बींछवाल एवं करणी औद्योगिक क्षेत्र में लगभग सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां है जिनका अपने व्यापारिक व औद्योगिक कारणों से इस लिंक रोड़ से आना जाना रहता है। इस लिंक रोड़ पर रेल्वे का फाटक बना हुआ है जो कि दिन भर में तकरीबन 40 से 45 बार बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर मौके पर लंबा जाम लग जाता है एवं 15 से 20 मिनट इन्तजार करना पड़ता है। कई बार मालगाड़ी संटिंग की वजह से आधा घंटा भी लग जाता है और माल परिवहन में अनावश्यक देरी हो जाती है। औद्योगिक क्षेत्र लिंक रोड़ स्थित रेलवे फाटक पर फिजिबिलिटी जांच कर समस्या से निजात दिलवाने का प्रयास किया जाये।
