Bikaner Bikaner District Rajasthan

हरिराम बस्ती में 8 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, शिवप्रकाश मारु संयोजक नियुक्त

हरिराम बस्ती में 8 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, शिवप्रकाश मारु संयोजक नियुक्त
बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहर की विभिन्न बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गंगाशहर की हरिराम बस्ती में 8 फरवरी 2026 को दोपहर दो बजे आधारशिला एकेडमी स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा। उक्त सम्मेलन के संबंध में समाजसेवी संजय राखेचा के निवास तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति का गठन किया जिसमें शिवप्रकाश मारु को सर्वसम्मति से समिति का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में बस्ती के प्रमुख जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *