Bikaner Bikaner District Rajasthan धर्म

महामहोत्सव का समापन, 300 से अधिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

महामहोत्सव का समापन, 300 से अधिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
बीकानेर। त्यागी बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित नौ दिवसीय महामहोत्सव का समापन महाप्रसादी, सम्मान समारोह एवं भजन संध्या के साथ हुआ। सरजूदास महाराज के नेतृत्व में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। समापन समारोह में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले 300 से अधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरजूदास महाराज ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन की सार्थकता श्रेष्ठ संकल्पों और परोपकार के कार्यों से ही होती है। इसी भावना के साथ महामहोत्सव के दौरान नशामुक्ति जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि मथुरा से लेकर बीकानेर तक विशेष शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। महामहोत्सव की पूर्णाहुति पर 25 गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी में भाग लेकर धर्मलाभ लिया। नौ दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्ति कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *