Bikaner Bikaner District Rajasthan

माली समाज के 18वें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां गणेश पूजन के साथ शुरू, 21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

माली समाज के 18वें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां गणेश पूजन के साथ शुरू, 21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
बीकानेर। माली समाज के 18वें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली में आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। माली सैनी सामूहिक वैवाहिक समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। समारोह के मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश पूजन के साथ की गई है। इस आयोजन में 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। गणेश पूजन कार्यक्रम में सोहनलाल गहलोत, बद्रीप्रसाद गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, चांदरतन तंवर, श्याम भाटी, जगदीशप्रसाद गहलोत, आसाराम कच्छावा, राजकुमार खडगावत, नारायण भाटी, जवाहरलाल गहलोत, बृजलाल गहलोत, संगीलाल गहलोत एवं कमल गहलोत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *