Bikaner Bikaner District Rajasthan धर्म

श्री मदन मोहन मंदिर में 14-15 नवंबर को मनेगा 170वां हर्षानंद महोत्सव

श्री मदन मोहन मंदिर में 14-15 नवंबर को मनेगा 170वां हर्षानंद महोत्सव
बीकानेर। दम्माणी चौक स्थित श्री मदन मोहन मंदिर में श्री मदन मोहन लाल प्यारे सेवा का दो दिवसीय 170वां हर्षानंद महोत्सव 14 एवं 15 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दम्माणी परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव में विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या, मनोरथ दर्शन, शोभायात्रा और फूलों की होली सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। राजेश दम्माणी ने बताया कि श्री मदन मोहन लाल प्यारे की श्रद्धा में समर्पित इस महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव में बीकानेर सहित देश-प्रदेश के विभिन्न शहरों से प्रवासी बंधु एवं श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। दो दिवसीय आयोजन के दौरान मंदिर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *