Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

युवाओं को भेंट की 100 से अधिक पुस्तकें

‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह के पहले दिन गौ सेवा और पौधारोपण के कार्यक्रम हुए
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह के प्रथम दिन पुस्तक संस्कृति, गौ सेवा एवं पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की विभिन्न विधाओं की 100 से अधिक पुस्तकें युवा पीढ़ी को निःशुल्क भेंट की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य के प्रति युवाओं में रुचि जागृत करना तथा पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के माध्यम से नई पीढ़ी को साहित्य और सृजनात्मक लेखन से जोड़ने का प्रयास किया गया। वहीं, गौ सेवा एवं पौधारोपण के कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कमल रंगा, राजेश रंगा, हरिनारायण आचार्य, भवानी सिंह, शिव दाधीच, गिरिराज पारीक, अशोक शर्मा, कासिम बीकानेरी, राहुल, तोलाराम सारण, घनश्याम ओझा, किशन देराश्री, रामेश्वर सुथार, चम्पालाल, कन्हैयालाल सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *