

रंगा की 93वीं जयंती पर दो दिवसीय समारोह 29 से
बीकानेर। कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की 93वीं जयंती के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट की ओर से 29 और 30 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह आयोजित किया जाएगा। राजेश रंगा ने बताया कि समारोह के पहले दिन 29 अक्टूबर को नई पीढ़ी को निःशुल्क साहित्य अर्पित किया जाएगा। वहीं, 30 अक्टूबर को लक्ष्मीनारायण रंगा के तीन नाटकों ‘सुमंगली-माधवी’, ‘सदियों का सूरज’ एवं ‘भूत’ के अंशों का रंग वाचन किया जाएगा। इन नाटकों का क्रमशः दयानंद शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं कासिम बीकानेरी रंग वाचन करेंगे। समारोह के अंतर्गत रंगा सृजन-सदन में ‘तीन भाषा-तीन रंग’ काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
