

राज्य प्रभारी डॉ. सरिता गुर्जर ने बताया नियमित योग और प्राणायाम का महत्व
बीकानेर। वृंदावन पार्क, व्यास कॉलोनी में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी डॉ. सरिता गुर्जर ने महिलाओं को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. सरिता गुर्जर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग और प्राणायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। शिविर में सुनीता गुर्जर, उमा शर्मा, अजंता, सुबोध बाला, कमला, इंद्रा, ऋतु, विमला, सरिता, इंदू गौड़, सरला अग्रवाल, सुनीता, मैना, रचना, उषा, संतोष, करुणा, सुनीता चौधरी, मधुरिमा सिंह, सुनीता मोदी, कविता, मीनू एवं नीलम सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के पांचों संगठनों के प्रभारी लक्ष्मण प्रजापत, सीडी सागर, लक्ष्मण मोदी, नरेंद्र सुथार, नरेंद्र बारहठ, भवानी एवं नंदू सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे।
