Bikaner Bikaner District Rajasthan धर्म

मन मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव कल, होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ

मन मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव कल, होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ
बीकानेर। खतुरिया कॉलोनी स्थित मन मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वीर बजरंग मंडल की ओर से अपराह्न 3 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ होगा। इसके बाद बालाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार कर आरती की जाएगी। मंदिर के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि पुजारी तरुण सेवग के नेतृत्व में शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालु सामूहिक सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर बालाजी महाराज के दर्शन एवं आरती में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *