Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कलक्टर को भेंट किया ‘सफलता की कहानी-खुद की जुबानी’ संकलन

जिला कलक्टर को भेंट किया ‘सफलता की कहानी-खुद की जुबानी’ संकलन
बीकानेर। जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज मोहता एवं उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजरतन जोशी ने जिला कलक्टरको संस्थान का संकलन ‘सफलता की कहानी-खुद की जुबानी’ भेंट किया। इस संकलन में कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर सफलता हासिल करने वाले प्रशिक्षणार्थियों की कहानियों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सौजन्य से जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर का संचालन किया जा रहा है। संस्थान की ओर से जिला स्तर पर विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार अपनाने वाले प्रशिक्षणार्थियों के अनुभवों और उपलब्धियों को इस संकलन में प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *