Bikaner Bikaner District Rajasthan

एमजीएसयू के नए एनईएफएनएस नियम के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

एमजीएसयू के नए एनईएफएनएस नियम के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा लागू किए गए नए एनईएफएनएस (नेक्स्ट सेशन के लिए अयोग्य) नियम के विरोध ने अब जोर पकड़ लिया है। इस नियम के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठन लामबंद होने लगे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विरोध के बाद अब राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने भी विश्वविद्यालय परिसर में धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया छात्र नेता अभिमन्यु जाखड़ एवं रामनिवास तरड़ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा छात्र विरोधी बताए जा रहे इस नियम को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आगामी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष इस नियम का विरोध दर्ज कराते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी बीकानेर महानगर मंत्री मेहुल शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में छात्र नेता राकेश गोदारा ने कहा कि नए नियम से पूरे संभाग के विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को किसी एक विषय में भी बैक आने पर आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह नियम विशेष रूप से चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *