


बीकानेर। किसन पंडित ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ संगठन को मिलेगा तथा पार्टी की गतिविधियों को और गति प्राप्त होगी।
