Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैन यूथ विंग की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, तान्या सावनसुखा का नागरिक अभिनंदन

जैन यूथ विंग की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, तान्या सावनसुखा का नागरिक अभिनंदन
बीकानेर। टी.एम. ऑडिटोरियम में श्री जैन यूथ क्लब की महिला विंग की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉपर रही तान्या सावनसुखा का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में तान्या सावनसुखा के साथ उनके पिता तरुण सावनसुखा एवं माता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी एवं जैन समाज की करीब 50 संस्थाओं द्वारा तान्या का शॉल, श्रीफल, माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर भानुप्रिया जैन थीं। उन्होंने महिला विंग की अध्यक्ष वंदना डागा, सचिव उर्मिला बैद सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्याओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधा रामपुरिया एवं डॉ. अंजू कोचर उपस्थित रहीं। भानुप्रिया जैन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज ने नारी शक्ति को सदैव पारिवारिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की है और महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इस अवसर पर हंसराज डागा, महावीर रांका, सुशील बैद, अजय सेठिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *