

बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ चुनाव में 11 नामांकन पत्र प्राप्त
बीकानेर। बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजि.) बीकानेर के चुनाव-2026 की प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 11 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। चुनाव अधिकारी अनंतवीर जैन एवं सहायक चुनाव अधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। जांच उपरांत अंतिम उम्मीदवारों की सूची 29 मई 2026 को जिला उद्योग संघ, रानी बाजार, बीकानेर कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 31 मई 2026 को जिला उद्योग संघ कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
