Bikaner Bikaner District Rajasthan

मजदूर दिवस पर श्रमिक एकता की गूंज, विभिन्न यूनियनों ने निकाली रैली

मजदूर दिवस पर श्रमिक एकता की गूंज, विभिन्न यूनियनों ने निकाली रैली
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर केन्द्रीय ट्रेड यूनियन, बीकानेर द्वारा श्रमिक अधिकारों के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बैंक, बीमा, इंटक, एटक, सीटू, रोडवेज, बीएसएनएल, मोहता रसायन, आंगनबाड़ी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सहित असंगठित क्षेत्र के बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। रैली रेलवे स्टेशन स्थित गोलबाग स्टेच्यू सर्किल से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रमिकों ने अपने अधिकारों और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रैली को वाई.के. शर्मा एवं अविनाश व्यास सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों की एकता और उनके अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। वर्तमान समय में कम वेतन, ट्रेड यूनियन के मूल अधिकारों का हनन और नौकरी की असुरक्षा जैसी समस्याओं के कारण श्रमिकों का शोषण बढ़ रहा है, जिससे पूंजीपतियों का मुनाफा बढ़ाया जा रहा है। रैली का नेतृत्व रामदेव राठौड़, जयशंकर खत्री, सुनील दत्त नांगल, जे.पी. वर्मा, सुभाष दैया, के.के. डागा (इंटक), महेंद्र देवड़ा, अशोक पुरोहित (एचएमएस), गणेश वैष्णव, सलीम कुरैशी, दिनेश सिंह, विजय कुमार (एटक), प्रसन्न कुमार, अविनाश व्यास, संजय पुरोहित, मोहम्मद इलियास (सीटू), मूलचंद खत्री एवं गिरधारी शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने किया। रैली के माध्यम से श्रमिकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *